हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश PM Kisan 14th...

    PM Kisan 14th Installment: खत्म हुआ इंतजार, खाते में आने वाले हैं रुपये 2 हजार!

    PM Kisan 14th Installment
    PM Kisan 14th Installment खत्म हुआ इंतजार, खाते में आने वाले हैं रुपये 2 हजार!

    PM Kisan Latest News: किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त जल्द ही उनके खातों में आने वाली हैं। जो भी किसान 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं उन किसानों के लिए यह खुशी की खबर है। उल्लेखनीय है कि देश के करोड़ों किसान बड़ी बेसब्री से हर रोज अपने खातों को चैक करते रहते हैं कि कब उनकी 14वीं किस्त उनके खातों में आएगी। अभी तक पैसे नहीं आने से किसान इंतजार कर रहे हैं।

    बता दें कि 14वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में अप्रैल से जुलाई महीने के बीच आना होता है। पर अभी तक पैसा नहीं आने से करोड़ों किसान मायूस हैं। एक सरकारी वेबसाइट के अनुसार इस बार पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त 28 जुलाई को डीबीटी के जरिए किसानों के खाते में भेजी जाएगी। PM Kisan 14th Installment

    PM Kisan 14th Installment
    PM Kisan 14th Installment
    खत्म हुआ इंतजार, खाते में आने वाले हैं रुपये 2 हजार!

    सरकार की तरफ से भी जानकारी दी गई है कि इस बार 14वीं किस्त के रूप में देश के 9 करोड़ किसान पीएम किसान निधि योजना से लाभांवित होंगे। पीएम मोदी 28 जुलाई को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिये 18 हजार करोड़ रुपये की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर करने जा रहे हैं। इससे पहले 27 फरवरी 2023 को पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी गई थी। PM Kisan 14th Installment

    सरकार की तरफ मिली जानकारी अनुसार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए योजना की शुरूआत की गई थी। योजना के तहत देशभर के किसानों को वार्षिक 6000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। यह पैसा पात्र किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये की तीन समान किस्तों के रूप में भेजा जाता है।

    हर वित्तिय वर्ष में पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच भेजी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभार्थी का स्टेटस देखने का तरीका पूरी तरह चेंज कर दिया गया है। सरकार द्वारा पीएम किसान का मोबाइल एप्लीकेशन भी शुरू किया गया है। आप यदि बेनिफिशियरी स्टेटस देखना चाहते हैं तो आपको पहले अपना नंबर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here