राजस्थान में कांग्रेस पर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

PM Modi

गारंटी देना कांग्रेस की पुरानी आदत: मोदी | PM Modi On Rajasthan Congress

अजमेर (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Modi) ने CONGRESS पर गांरटी देना उसकी पुरानी आदत और सिर्फ झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने केवल गारंटी देकर गरीबों के साथ विश्वासघात किया है जबकि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पिछले नौ साल देशवासियो की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे है और आज पूरी दुनिया में भारत का यशगान हो रहा है।

शास्त्रों में ब्रह्माजी को पृथ्वी का रचियता कहा गया | PM Modi

मोदी उनकी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आज यहां आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ जूठ बोलना आता है और आज भी कांग्रेस यही ही कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सभा से पहले उन्हें तीर्थराज पुष्कार जाने का सौभाग्य मिला। शास्त्रों में ब्रह्माजी को पृथ्वी का रचियता कहा गया और उनके आशीर्वाद से आज भारत में नव निर्माण का दौर चल रहा है और राजग सरकार के नौ साल भी पूरे हो गए। भाजप सरकार के ये नौ साल देशवासियो की सेवा के रहे है, यह नौ साल सुशासन के रहे है एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे है।

कांग्रेस सरकार जनता से वोट लेकर जनता को ही कोस रही | PM Modi

उन्होंने कहा कि देश में वर्ष 2014 में सबका साथ सबका विकास के नये संकल्प का आह्वान किया गया था इसमें राजस्थान ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। वर्ष 2014 से पहले देश में क्या स्थिति थी, पूरे देश में जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरी हुई थी। बडे बड़े शहरों में आये दिन आंतकवादी हमले होते थे। कांग्रेस सरकार सीमा पर सड़के बनाने में भी डरती थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध चरम पर थे। कांग्रेस सरकार रिमोट कंटोल से चल रही थी। निर्णय नहीं होते थे। नीतियां चौपट थी और निवेश हो नहीं रहा था। युवाओं के सामने अंधकार था। कांग्रेस सरकार जनता से वोट लेकर जनता को ही कोस रही थी।

मोदी ने कहा कि घोर निराशा के माहौल में वर्ष 2014 में जनता ने अपने एक वोट से विकास के विश्वास में बदल दिया। आज पूरी दुनिया में भारत का यशगान हो रहा है। आज दुनिया के बड़े बड़े विशेषज्ञ बोल रहे है कि भारत अति गरीबी को समाप्त करने के बहुत निकट है। आखिर यह बदलाव आया कैसे , इसका जवाब है, सबका साथ सबका साथ और वंचितों को वरीयता।