हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home देश मां से मिलने ...

    मां से मिलने पहुंचे मोदी, राहुल गांधी ने कहा मां-बेटा का अनमोल प्यार

    Narendra Modi

    नई दिल्ली (एजेंसी)। नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा को तबीयत बिगड़ने पर बुधवार सुबह अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अहमदाबाद के निजी अस्पताल यू एन मेहता इंस्टीट्यूट आफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर ने यहां एक बुलेटिन में बताया कि उन्हें सुबह अस्पताल लाया गया। बुलेटिन के अनुसार श्रीमती हीरा बा की तबीयत स्थिर बनी हुई है। वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। श्रीमती हीरा बा की आयु 99 वर्ष से अधिक है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे। उधर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

    Narendra Modi

    अगर मां का हाथ सिर पर हो तो कोई भी मुश्किल आसानी से पार हो जाती है। इस तस्वीर में पीएम मोदी भीअपनी मां के पैर छूकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। वहीं मां हीराबेन भी बड़े ही लाड़ के साथ अपने बेटे के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दे रही हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here