हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home देश तुम कब आओगे त...

    तुम कब आओगे तुम कब आओगे ….. Saint Dr Gurmeet Ram Rahim ji

    – कविता –

    तुम कब आओगे
    तुम कब आओगे ,
    तुम्हारी राह में ,
    पलके बिछाए बैठे हैं ।
    दिल की हर बात ,
    दिल में छुपाए बैठे हैं ।
    अपनी मीठी – मीठी बातों से ,
    तुम कब हंस आओगे ।
    बताओ ना जरा ,
    तुम कब आओगे ।।

    तुम्हारे पास होने से ,
    हर दर्द की दवा ,
    मिल जाती है ।
    मुरझाई हर कली ,
    खिल जाती है ।
    सुकून का नशा हमें ,
    कब पिलाओगे ।
    बताओ ना जरा ,
    तुम कब आओगे ।।

     

    हम नहीं और किसी के ,
    बस तुम ही हमारे हो ,
    अमीर – गरीब सबके ,
    तुम ही तो सहारा हो ।
    बदली – बदली हुई दुनिया ,
    तुम्हें अब खुदा मानती है ।
    तुम ही पार लगाओगे ,
    अब ये भी जानती है ।
    तड़पते हुओं के चेहरों पर ,
    मुस्कान कब लाओगे ।
    बताओ ना जरा ,
    तुम कब आओगे ।।

    saint Dr. MSG

    तुम्हारी तन्हाई में ,
    यादों का एहसास है ।
    जब से तुम्हारा दर्श किया ,
    हर दिन अब खास है ।
    अंधेरों के आशियाने में ,
    रहमत का दिया ,
    कब जलाओगे ।
    बताओ ना जरा ,
    तुम कब आओगे ।।

    saint dr msg

    तुम्हारी यादों के गीत ,
    परिंदे हर रोज गाते हैं।
    अपना हर दर्द रो कर ,
    सबको बतियाते हैं ।
    अपने कर – कमलों से ,
    दर्द उनके कब सहलाओगे ।
    बताओ ना जरा ,
    तुम कब आओगे ।।

    msg

    यादों की खिड़कियों से
    हर रोज तुम
    पास आते हो
    मुस्कराकर थोड़ा सा
    फिर दूर चले जाते हो
    हरदम रहो पास
    पल यह कब लाओगे
    बताओ ना जरा
    तुम कब आओगे

    @ कुलदीप स्वतंत्र

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here