हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुलिस ने किया...

    पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

    Bulandshahr News

    निकाय चुनावों को शांति पूर्वक संपन्न कराने की कयावद

    • असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा अखिलेश त्रिपाठी

    बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज)। कस्बे में रविवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च कर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। बुलन्दशहर (Bulandshahr News) बस स्टैंड से शुरू हुए फ़्लैग मार्च में औरंगाबाद तथा अगौता थाना पुलिस बल की अगुवाई थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी एवं थाना प्रभारी अगौता जितेंद्र चौधरी कर रहे थे। भारी पुलिस बल को देख कस्बा वासियों को भी निकाय चुनावों में शांति व्यवस्था कायम रहने का भरोसा दिखाई पड़ता नजर आया। मेनसदर बाजार, स्याना सिकंदरा नयीबस्ती पवसरा रोड़ मंडी होते हुए समस्त कसबे का भृमण करते हुए पुलिस ने आमजनता को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया।

    थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों को खासा सबक सिखाया जायेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here