हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश तबलीगी जमात क...

    तबलीगी जमात के छिपे हुये लोगों की धरपकड़ तेज

    tablighi-Jamaat

     कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 382 वाहनों को किया जब्त

    (Tablighi Jamaat)

    शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश पुलिस पिछले दिनों दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज और अन्य प्रदेशों में यात्रा करने वाले तबलीगी जमात के लोगों की पहचान में जुट गई है। पुलिस ने अभी तक तबलीगी जमात के 333 और उनके सम्पर्क में आये 268 लोगों की पहचान की हैं जिसमें इनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। (Tablighi Jamaat) इन सभी लोगों को अलग अलग स्थानों पर क्वारंटाइन किया गया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था डॉ कुशाल शर्मा ने आज यहां दी।

    उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में कर्फ्यू तथा लॉकडाउन के उल्लंघन करने वाले 38 लोगों पर मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आठ लोगों के विरूद्ध भादसं की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। इस दौरान 51 वाहनों को जब्त किया गया है तथा आरोपियों से 91 हजार 500 रुपए का जुमार्ना प्राप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक कुल 528 मामले दर्ज किए गए है जिनमें 451 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 59 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है।

    • कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 382 वाहनों को जब्त किया गया है।
    • डॉ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने झूठी अफवाहें फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
    • अभी तक 27 अभियोग दर्ज किए गए हैं।
    • उन्होंने प्रदेश की जनता से आग्रह किया जाता है।
    • वे कर्फ्यू के नियमों का पालन करें और कोविड़-19 महामारी को रोकने में प्रशासन एवं सरकार का सहयोग करें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।