हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 11 वर्षीय बच्...

    11 वर्षीय बच्चे को मिलाया परिवारजनों से

    यमुनानगर (सच कहूँ ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा ने पुलिस प्रवक्ता के माध्यम से बताया कि पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सेवा सुरक्षा सहयोग के नारे को साकार करने में लगे हुए हैं। नियमित ड्यूटी से हटकर भी जिला पुलिस बेहतर कार्य कर रही है। पुलिस के प्रति जनता में विश्वास बढ़े, इसके लिए भी पुलिस 24 घंटे प्रयासरत हैं। जनता का सहयोग भी पुलिस का मनोबल बढ़ाता है। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए हैं। लगातार इस पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए पुलिस चौकी खेड़ी लक्खासिंह की टीम ने 11 वर्षीय नाबालिग बच्चे को उसके परिवार से मिलाकर सराहनीय कार्य किया। पुलिस अपने कार्य के साथ-साथ समाज सेवा को भी बेहतरीन से अंजाम दे रही है।

    चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गाँव टोपरा कला गुरुद्वारा के नजदीक से एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्चा लावारिस हालत में घूमते हुए मिला। जोकि स्कूल की वर्दी में था और अपना नाम नितिन बता रहा था। नाबालिग बच्चे के परिवार का पता करने के लिए टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आसपास के एरिया में पूछताछ कर उसके परिजनों का पता किया जोकि गांव बदन परी के थे। नाबालिग बच्चे के परिजन सूचना मिलने पर आ गए। पुलिस टीम ने अथक प्रयास से इस 11 वर्षीय नाबालिग बच्चे को सकुशल उसके माता पिता के हवाले किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here