हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जमीदोज हुआ हि...

    जमीदोज हुआ हिस्ट्रीशीटर का किलेनुमा घर

    Vikas Dubey

    विकास दुबे अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

    कानपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में कानपुर के चौबेपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर के मकान को पुलिस प्रशासन ने नेस्तानाबूद कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दुस्साहिक वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके साथियों की तलाश के लिये 50 से अधिक पुलिस टीमों को लगाया गया है। मकान की तलाशी के दौरान पुलिस को देर रात एक तलघर मिला है। बंकरनुमा तलघर को लकड़ी के पटरे से ढका हुआ था। पुलिस बंकर का सिरा तलाशने के लिए अब मकान को ढहाया जा रहा है। जेसीबी मशीन से चाहरदिवारी को गिराने का काम शुरू हो चुका है। इस दौरान परिसर के आसपास का इलाका सील कर दिया गया है और यहां पुलिस बलों के अलावा किसी को आने की इजाजत नहीं है।

    चौबेपुर एसओ विनय तिवारी निलंबित

    गौरतलब है कि बिकरू गांव में शुक्रवार और शनिवार की रात को हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके गुर्गो ने पुलिस बल पर उस समय हमला कर दिया था जब दुबे को गिरफ्तार करने तीन थानो की पुलिस पहुंची थी। इस घटना में एक पुलिस क्षेत्राधिकारी और एक थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये थे। पुलिस ने घटना के बाद मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के दो रिश्तेदारों को मार गिराया था। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या का आरोपी और हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास दुबे 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उधर कानपुर के चौबेपुर के प्रभारी रहे विनय तिवारी को विकास दुबे के घर पर दबिश में शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।