हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पोस्टमार्टम र...

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    Miranpur News
    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। कस्बे के मौहल्ला कोटला (Kotala) निवासी एक युवती की प्रयागराज में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने के कारण मीरापुर पुलिस द्वारा युवती का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मूंह दबा कर हत्या करने की पुष्टी हुई हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मीरापुर के मौहल्ला कोटला निवासी तानिया पुत्री सुभाष सैनी उम्र 20 वर्ष को मौहल्ला लाडो वाला कुआ निवासी विपिन पुत्र राधेश्याम अपहरण कर ले गया था इसके बाद युवती की माता सरोज ने अपनी पुत्री को ले जाने का मुकदमा दिनांक 16 अक्टूबर को विपिन के विरूद्ध थाना मीरापुर में दर्ज करा दिया था। Miranpur News

    17 अक्टूबर को प्रयागराज में तानिया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी थी। जिसके बाद मीरापुर पुलिस युवती के शव को मीरापुर ले आयी थी तथा 18 अक्टूबर को उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय में भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवती की मूंह दबाकर हत्या की गयी थी। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव ने बताया की पुलिस ने आरोपी विपिन को शिवपुरी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर चालान कर जेल भेज दिया है तथा जिस कार में आरोपी युवती के शव कोई लेकर घूम रहा था पुलिस ने उसे भी कब्जे में ले लिया है। Miranpur News

    यह भी पढ़ें:– महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देना प्रत्येक व्यक्ति का पहला कर्तव्य-अनुकृति शर्मा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here