हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पोस्टर मेकिंग...

    पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Poster Making Competition: थाना कला मार्ग पर स्थित ओम साई क्लासेस केंद्र पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को स्थानीय विधायक पवन ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छात्रों को कड़ी मेहनत करने तथा लगन से पढ़ाई करके अपनी मंजिल को पाने का संकल्प ले। क्योंकि जो काम संकल्प करके शुरू किया जाता है वह काम निष्ठा ईमानदारी से पूरा भी होता है। आज कंपटीशन का जमाना है जिसमें बच्चों को हर प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लक्ष्य हासिल करना है। Kharkhoda News

    पढ़ाई के साथ-साथ हर बच्चे में अनुशासन का होना अति आवश्यक है। इसलिए अपने। माता-पिता का सम्मान व बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करना बहुत जरूरी है। केंद्र के संचालक मास्टर जय भगवान ने कहा कि हर नागरिक को राष्ट्रीय झंडे का सम्मान, नशे से दूर रहने, नदियों व तालाबों को साफ रखने, आसपास के अपने क्षेत्र में पेड़ पौधे लगाने का संदेश दिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 20 छात्रों ने सुंदर-सुंदर पेंटिंग बनाई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेश पाराशर, सुमित कुमार, हर्ष, बलजीत सिंह, सुशील, पंकज आदि मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Bribe: सफाई सेवक से रिश्वत लेने के आरोप में नगर निगम का नंबरदार गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here