हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा लड़की की अधजली...

    लड़की की अधजली लाश का करवाया पोस्टमार्टम, डीएनए जांच करवाएगी पुलिस

    Lehragaga News
    Lehragaga News: घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदार गिरफ्तार

    कुरुक्षेत्र (सच कहूं ब्यूरो)। Kurukshetra News: 152 पर गुमथला गढू गांव के पास सड़क से नीचे झाड़ियों में मिले लड़की के अधजले शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। लड़की का शव तीन दिन पहले अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला था। शव आधा जला हुआ था। प्राथमिक जांच से लड़की का शव 60-70 परसेंट जला हुआ था। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की थी, पहचान न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। Kurukshetra News

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की के शरीर पर चाकू के वार के 12 निशान मिले है। हालांकि 3 दिन के अंदर भी लड़की की पहचान नहीं हो सकी। इसलिए पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शाहाबाद हेल्पर्स सोसाइटी के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। शनिवार को पुलिस ने 2 डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें बेहद ही चौकाने वाला तथ्य सामने आए। Kurukshetra News

    चाकू मारकर लड़की का मर्डर किया है, क्योंकि पोस्टमॉर्टम में लड़की की गर्दन और छाती पर चाकू के निशान मिले हैं। मर्डर के बाद लड़की के शव को जला दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस ने मृतका के हड्डियों व दांत के सैंपल लिये हैं ताकि उसका डीएनए करवाया जा सके। पुलिस के अनुसार मृतका की आयु 16 से 18 वर्ष है। संभवत उसके साथ दुराचार किया गया है और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– Fire: फर्नीचर के गोदाम में लगी आग, सामान जलकर राख

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here