हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कांग्रेस के र...

    कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा: एक माह के भीतर कांग्रेस के जिला अध्यक्षों व अन्य कार्यकारिणी की हो जाएगी घोषणा

    Bhiwani News
    Bhiwani News: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व बवानीखेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रदीप नरवाल।

    प्रदीप नरवाल ने बवानीखेड़ा हल्के के गांव धनाना, जताई, घुसकानी, तिगड़ाना, प्रेमनगर का दौरा जलभराव के मुद्दे को उठाया

    • जलभराव वाले क्षेत्र के किसानों को 50 हजार रूपये मुआवजा देने की की मांग

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। Bhiwani News: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व बवानीखेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रदीप नरवाल ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस की कार्यकारिणी अगले एक माह मे सार्वजनिक हो जाएगी। इसको लेकर राष्ट्रीय स्तर पर मंथन चल रहा है। कांग्रेस पार्टी मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों के चयन के लिए कार्य कर रही है व ग्रामीण व शहरी जिला अध्यक्षों सहित संगठन के गठन में जातिगत समीकरणों में भी विशेष महत्व दिया जा रहा है। जल्द ही कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष बदले जाने के मुद्दे पर कहा कि इस पर फैसला कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी लेंगे। यह बात उन्होंने आज बवानीखेड़ा हल्के के गांव धनाना, जताई, घुसकानी, प्रेमनगर, तिगड़ाना में जलभराव का मुआयना करने के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान भिवानी में कही।

    कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि बवानीखेड़ा हल्के के दर्जन गांवों में जलभराव की समस्या विकट रूप से है। यहां पानी की निकासी की व्यवस्था ना होने के चलते अस्थाई तौर पर नहरों में पानी डाला जा रहा है। इसीलिए वे जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के साथ ही जिन किसानों की फसलें डूबी है, उन्हे 50 हजार रूपये मुआवजा दिए जाने की मांग करते है। उन्होंने स्थानीय भाजपा विधायक कपूर वाल्मीकि पर भी जलभराव की समस्या पर ध्यान ना दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय विधायक को चाहिए कि वे जिला अधिकारियों को साथ लेकर जलभराव की समस्या को हल करने की दिशा में कदम बढ़ाए। Bhiwani News

    राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज प्रदेश में अभय सिंह चौटाला सहित विभिन्न नेताओं व व्यापारियों को धमकियां दी जा रही है। प्रदेश में गैंगस्टर राज की स्थापना हो गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे हंसी-ठिठौली छोडक़र एक्शन में आकर प्रदेश में बढ़ रहे अपराध व नशाखोरी पर अंकुश लगाए। वही उन्होंने धमकियां मिलने वाले राजनेताओं व अन्य लोगों के लिए सुरक्षा प्रदान किए जाने की भी मांग की। राव इंद्रजीत सिंह की डिनर डिप्लोमैसी को लेकर उन्होंने कहा कि आज विचित्र दौर है। भाजपा अनजान लोगों को राज्यों का सीएम बनाती है। फिर भी यह मामला भाजपा का निजी है। हमारा मकसद भाजपा को हराना मात्र है।

    कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा हरियाणा प्रदेश में मजबूत विपक्ष के दौर पर मुद्दे नहीं उठाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 1885 में पार्टी के गठन से पहले व बाद में 100 साल तक जनता के मुद्दे उठाए है। कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों से भी नहीं डरी। राव दान सिंह को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के मुद्दे किरण चौधरी द्वारा दान सिंह का नाम घोटाले में शामिल होने पर प्रश्र पर प्रदीप नरवाल ने कहा कि घोटालेबाज तो भाजपा में है। किरण चौधरी को यह समझना चाहिए। राव दान सिंह पर अभी तक कोई आरोप भी साबित नहीं हुआ है। भाजपा निरंतर कांग्रेस नेताओं पर ईडी के छापे मरवाने का कार्य कर रही है। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– जगराओं में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, दो गिरफ्तार