हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ प्रवीन इन्सां...

    प्रवीन इन्सां ने प्लेटलेट्स डोनेट कर बचाई अनमोल जिंदगी

    Platelet Donation

    मरीज के परिजनों ने जताया डेरा अनुयायी का आभार

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु जरूरतमंद मरीजों के लिए लगातार खूनदान कर रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ब्लॉक कल्याण नगर के 15 मैंबर प्रवीन इन्सां ने इमरजेंसी के दौरान मरीज के लिए प्लेटलेट्स डोनेट किए। प्लेटलेट्स डोनेट करने पर मरीज के परिजनों ने डेरा अनुयायी का आभार व्यक्त किया।

    दरअसल शुक्रवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक से प्रवीन इन्सां के पास बी पॉजिटिव प्लेटलेट्स के लिए अर्जेट कॉल आई। जिसके पश्चात प्रवीन इन्सां तुरंत अपना काम धंधा बीच में छोड़कर ब्लड बैंक पहुंचा और मरीज के लिए प्लेटलेट्स डोनेट कर मरीज का जीवन बचाने में मदद की। प्रवीन इन्सां इससे पहले 16 बार प्लेटलेट्स डोनेट कर चुका है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here