Prime Minister in Rajasthan: आतंकियों की हमदर्द कांग्रेस राजस्थान को तबाह करके मानेगी: पीएम मोदी

Rajasthan Election 2023

जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट धारीवाल)। Prime Minister Narendra Modi: राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर ‘आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति’ रखने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि सत्तारूढ़ सरकार की तुष्टिकरण की नीति राज्य को बर्बाद कर देगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले साल कन्हैया लाल की हत्या सहित राजस्थान में आतंकवादी घटनाएं इसकी विरासत के लिए खतरा हैं। Rajasthan Election 2023

प्रधानमंत्री मोदी ने उदयपुर में एक चुनावी रैली में कहा ‘‘उदयपुर में जिस आतंकी हमले में कन्हैया लाल की हत्या हुई, वह कांग्रेस सरकार पर कलंक है। यह जघन्य अपराध इसलिए हुआ क्योंकि आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखने वाली पार्टी सत्ता में है’’। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने पिछले पांच वर्षों में ऐसी कई ‘शर्मनाक घटनाएं’ देखी हैं। 28 जून 2022 को उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या ने सुर्खियां बटोरीं। दोनों हमलावर कथित तौर पर भाजपा नेता नूपुर शर्मा के समर्थन का बदला ले रहे थे, जिन्होंने पहले विवादास्पद टिप्पणी की थी। Rajasthan Election 2023

मोदी ने राजस्थान के उदयपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए जो कहा…

कांग्रेस के नेता डूब मरो | Rajasthan Election 2023

कांग्रेस की सरकार महिला अपराधों पर नकेल कसने में नकारा साबित हुई है और कांग्रेस के मंत्री इसे राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताते हैं। डूब मरो कांग्रेस वालों। कांग्रेस ने राजस्थान की महिलाओं ही नहीं, पुरुषों का भी अपमान किया है, क्योंकि यहां के पुरुष बहन-बेटियों के लिए जान देने वाले हैं।

बहन-बेटियां खेत-खलिहान जाने से डरने लगी हैं

कानून व्यवस्था की यह स्थिति हो गई है कि बहन-बेटियां खेत-खलिहान जाने से डरने लगी हैं। कोई छात्रा घर से निकलने के बाद सुरक्षित महसूस नहीं करती। बहन-बेटियों पर अत्याचार तब ही रुकेगा, जब यहां से कांग्रेस की विदाई होगी। यह मोदी की गारंटी है कि भाजपा राज में हर बहन-बेटी को सुरक्षित वातावरण और सम्मान मिलेगा।

पांच साल कुर्सी में उलझी रही | Rajasthan News

कांग्रेस की सरकार पांच साल इसी में उलझी रही कि अब कुर्सी पर कौन बैठेगा? कुर्सी कौन खींच लेगा? अब कुर्सी बचाने के लिए क्या करना पड़ेगा? कुर्सी की इस लड़ाई में कांग्रेस ने जनता के मुद्दों की परवाह नहीं की।

कांग्रेस झूठे वादे लेकर आई | Rajasthan Assembly Election 2023

कांग्रेस ने राजस्थान के गरीबों, दलितों और वंचितों के लिए कुछ नहीं किया। अब चुनाव आए हैं तो झूठे वादे लेकर आ गई है। जहां कांग्रेस सरकार है, वहां इन झूठे वादों का हाल देख रहे हैं। कांग्रेस की हर योजना में एक धोखा जरूर होता है। उन्होंने मिडिल क्लास को राहत देने का वादा किया था, लेकिन पेट्रोल-डीजल पर रिकॉर्ड टैक्स वसूल कर रही है।

फ्री बिजली की बजाय 10 गुना पैसा वसूल रहे हैं

कांग्रेस ने फ्री बिजली का वादा किया था, लेकिन इसके बजाय बकाया बिल के नाम पर 10 गुना पैसा वसूल रहे हैं। ये सिर्फ कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी भरने के लिए काम कर रहे हैं। यह कांग्रेस के नेता खुद बोल रहे हैं कि यहां ऐसी लूट मची है कि ऐसा कहीं और नहीं है। राजस्थान में सचिवालय से सोना बरामद हो रहा है। अब यह आलू से बना सोना है या जेब काटकर बना सोना है? यहां के सीएम के नजदीकी अफसर एक साल में दो-दो दर्जन फ्लैट खरीद ले रहे हैं।

जिन्होंने राजस्थान को लूटा, उन्हें लौटाना पड़ेगा

भाजपा सरकार आई तो हर भ्रष्टाचारी पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। जिन्होंने राजस्थान को लूटा है, उन्हें लौटाना ही पड़ेगा। मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं। मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रहा हूं तो जो जमानत पर घूम रहे हैं, उनका बुखार नहीं उतरता है। वे सुबह-शाम मोदी-मोदी करते रहते हैं।

जनता को लूटने वाले बड़े मगरमच्छों को नहीं छोड़ेंगे | Rajasthan Election 2023

लोग कहते हैं कि राजस्थान में छोटी मछली ही पकड़ी जाती है, बड़ी मछली नहीं। हम छोटी-बड़ी मछली के साथ जनता को लूटने वाले मगरमच्छों को भी नहीं छोड़ेंगे। सरकार बनने के बाद कांग्रेस के भ्रष्टाचार को बेनकाब करने वाली हर लाल डायरी बाहर आकर रहेगी।

पेपर लीक माफिया को बढ़ावा दिया | Rajasthan News

अपनी तिजोरी भरने के लिए कांग्रेस ने पेपर लीक माफियाओं को बढ़ावा दिया। उन्हें युवाओं की चिंता नहीं है, उन्हें सिर्फ एक युवराज की चिंता है। भाजपा राजस्थान में पारदर्शी तरीके से परीक्षा लेने और अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

राम नवमी पर प्रतिबंध लगाया और आतंकी संगठन की रैली निकलने दी

आतंकियों की हमदर्द कांग्रेस राजस्थान को तबाह करके मानेगी। इन्होंने राम नवमी और कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया और आतंकी संगठन पीएफआई की रैली निकलने दी। राजस्थान के कितने ही क्षेत्रों में अब गरीबों के पलायन की खबरें आने लगी हैं। कांग्रेस सरकार रही तो यह और बढ़ेगा। Rajasthan Election 2023

यह भी पढ़ें:– Rain in Delhi-NCR : हुई बारिश यहां-वहां, बदली फ़िज़ा की आबो-हया!