हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Independence ...

    Independence Day 2025 PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से ट्रंप को दिया जवाब

    Independence Day 2025 PM Modi
    Independence Day 2025 PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से ट्रंप को दिया जवाब

    Independence Day 2025 PM Modi: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लाल किले की प्राचीर से देश को आश्वस्त किया कि किसान, पशुपालक और मछुआरे सरकार की प्राथमिकता हैं और उनके हितों से समझौता नहीं किया जायेगा। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में आ रही बाधाओं के परिप्रेक्ष्य में श्री मोदी ने कहा कि देश के किसानों का भारत की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा, “भारत के किसान, पशुपालक, मछुआरे ये हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं। उनसे जुड़ी किसी भी अहितकारी नीति के आगे मोदी दीवार बनकर खड़ा है। भारत अपने किसानों, पशुपालकों, मछुआरों के संबंध में कभी भी कोई समझौता स्वीकार नहींकरेगा।” प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के किसानों की मेहनत रंग ला रही है। पिछले साल अनाज की पैदावार में किसानों ने सारे रिकॉर्ड़ तोड़ दिये हैं।

    उन्होंने कहा कि जमीन उतनी ही है, लेकिन व्यवस्थाएँ बदली हैं, खेतों में पानी पहुँचने लगा है, अच्छे बीज मिलने लगे हैं, किसानों को अच्छी सुविधाएं मिलने लगी हैं। किसान देश के लिए अपना सामर्थ्य बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत दूध में और जूट जैसी फसलों की पैदावर में नंबर एक है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बन चुका है। धान, गेहूँ और सब्जी की पैदावार में भी दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुँच चुका है। देश के किसानों की उपज दुनिया के बाजारों में पहुँच चुकी है। चार लाख करोड़ रुपये का कृषि उत्पादों का निर्यात हुआ है। अन्नदाताओं के लिए सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुये मोदी ने कहा कि सरकार छोटे किसानों, मछुआरों, पशुपालकों तक अनेक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचा रही है। पीएम किसान सम्मान निधि, वर्षा जल संचयन, सिंचाई की योजनाएं, गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक की उपलब्धता के जरिये उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। उन्हें फसल बीमा योजना का लाभ मिल रहा है। पशुधन को खुरपका-मुँहपका की बीमारी से निजात दिलाने के लिए 125 करोड़ डोज मुफ्त में लगा चुके हैं। देश के 100 जिलों में जहाँ किसान पीछे रह गये हैं उनके लिए पीएम धन-धान्य कृषि योजना शुरू की गयी है।