Independence Day 2025: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि इस साल दिवाली पर देशवासियों को नयी पीढ़ी के जीएसटी सुधारों का तोहफा मिलने वाला है। मोदी ने यहाँ लाल किले के प्राचीर से 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुये कहा कि देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू किये आठ साल हो चुके हैं। इसके फायदे दिख रहे हैं। अब इस साल दिवाली पर एक विशेष तोहफा मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी के जीएसटी सुधार किये जा रहे हैं। इसके लिए समीक्षा का काम पूरा कर लिया गया है। राज्यों से भी सलाह-मशविरा हो चुका है। प्रधानमंत्री ने बताया कि नयी पीढ़ी के सुधारों के तहत जीएसटी में कर की दरें कम की जायेंगी। इसका लाभ देश के आम लोगों को मिलेगा। चीजें सस्ती हो जायेंगी। इसका लाभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि देश में जीएसटी की व्यवस्था 01 जुलाई 2017 से लागू की गयी थी।
ताजा खबर
Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से नोहर में बारिश के साथ गिरे जबरदस्त ओले
बदला मौसम का मिजाज, गर्मी...
IGI एयरपोर्ट पर SpiceJet-Akasa की टक्कर के बाद DGCA की बड़ी कार्रवाई
SpiceJet-Akasa Collision ...
Punjab ED Raids: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा व उनके पार्टनर्स के घर ईडी की रेड
Punjab ED Raids: चंडीगढ़।...
हरियाणा सीमा पर यमुना नदी में अवैध खनन का बड़ा खुलासा हुआ है
प्रताप नगर, सच कहूं राजें...
सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का रखा पक्ष
नई दिल्ली/चंडीगढ़। आम आदम...
₹800 Crore Seized in Tamil Nadu: तमिलनाडु के चुनावी माहौल के बीच 800 करोड़ जब्त!
₹800 Crore Seized in Tami...
मोगा में अकाली नेता और एमसी जगजीत सिंह जीता गिरफ्तार!
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (...















