हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश प्रधानमंत्री ...

    प्रधानमंत्री आज केरल में दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित

    Haryana News
    Haryana School Bus Accident: व्याकुल होकर पीएम मोदी बोले ‘बेहद दर्दनाक...'

    तिरुवनंतरपुरम (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर शुक्रवार को राज्य में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मोदी आज पथनमथिट्टा जिला के कोन्नी में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। वहीं तिरुवनंतपुरम के करियावट्टोम में ग्रीन फील्ड स्टेडियम मतदाताओं से वोट मांगेंगे। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन कोन्नी तथा मंचेश्वरम से चुनाव लड़ रहे हैं।

    मोदी कोन्नी में जनसभा को संबोधित करने के बाद तमिलनाडु में कन्याकुमार के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां पर वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह तिरुवनंतपुरम वापस आएंगे और कजाखूटम में एक चुनावी सभा में भाग लें, जहां भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष शोभा सुरेंद्रन राज्य के मंत्री के. सुरेंद्रन के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।