हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी के दर्शनों ने बेजान शरीरों में डाल दी जान 

    लाइव दर्शन देने पर प्रिंस इन्सां ने रक्तदान कर किया पूज्य गुरु जी का धन्यवाद

    चंडीगढ़ (एमके शायना)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के शुभ आगमन पर डेरा सच्चा सौदा की सारी साध-संगत में भरपूर उत्साह और जश्न देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही पूज्य गुरुजी द्वारा दर्शाए इंसानियत के मार्ग को अपनाते हुए डेरा अनुयायी मानवता भलाई के कार्य कर अपनी खुशी का इजहार करते नजर आ रहे हैं।

    BLOOD DONATION

    पूज्य गुरु जी का यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाइव आकर साध संगत का हाल-चाल पूछना साध-संगत का जोश और ज्यादा बढ़ा रहा है। प्यारे मुर्शिद जी के पावन वचनों को सुनकर साध-संगत खुशी से झूम रही है। पूज्य गुरु जी द्वारा लाइव दर्शन देने की खुशी को साध-संगत अपने अपने तरीके से मना रही है, कोई अपने घरों को रंगोली से सजा रहा है, दीयों की कतारें लगा रहे है, कोई इस खुशी में रक्तदान कर रहा है, कोई जरूरतमंदों की मदद कर रहा है।

    साध संगत की एक ही पुकार , सिरसा आकर जल्दी दे दो दर्श दीदार

    देश के कोने-कोने से साध-संगत पूज्य गुरु जी का एक लंबे अरसे के बाद लाइव आकर दर्शन देने पर उनका शुक्रााना कर रही है। इसी क्रम में चंडीगढ़ के प्रिंस इंसान ने पूज्य गुरु जी के लाइव दर्शन देने की खुशी में पीजीआई अस्पताल जाकर रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु जी ने हमें दर्शन देकर मानवता पर जो उपकार किया है उसका हम अहसान नहीं उतार सकते। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु जी ने हमें दर्शन देकर हम मुर्दा समान जिस्मों में जान डाल दी है। पूज्य गुरु जी ने हमेशा ही हम नौजवानों को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया है और वह हमें अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। प्रिंस इन्सां ने पूज्य गुरु जी के चरणों में अरदास की कि वह जल्द से जल्द देह रूप में डेरे सरसा दरबार भी आएं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here