हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More

    Karnal News: सिविल अस्पताल से कैदी फरार

    Prisoner Escaped
    Prisoner Escaped: खुला बंदी शिविर से फरार हुआ सजायाफ्ता कैदी

    Karnal News: चोरी, डकैती सहित पांच मामले दर्ज

    करनाल (सच कहूँ न्यूज)। उपचार के लिए पुलिस के साथ सिविल अस्पताल पहुंचा कैदी मौका पाकर फरार हो गया। कैदी ने पुलिस से बाथरूम जाने का बहाना बनाया और बाथरूक की टूटी खिड़की से भाग निकला। पुलिस फरार हुए आरोपी को तलाश कर रही है। Karnal News

    जानकारी अनुसार पिछले 6 दिनों से पवन निवासी तखाना का इलाज करनाल सिविल अस्पताल में चल रहा था। शनिवार सुबह जब उसको जांच के लिए सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पुलिस लेकर पहुंची तो कैदी ने पुलिस कर्मचारियों से बाथरूम जाने का बहाना बनाया। कैदी बाथरूम जाने की आड़ में पुलिस को चकमा देकर टूटी हुई खिड़की से फरार हो गया। कैदी पवन को बुलाने जब पुलिस बाथरूम में पहुंची तो वहां खिड़की टूटी हुई मिली। पुलिस ने 6 दिन पहले ही कैदी को गिरफ्तार किया था।

    पुलिस ने बताया कि कैदी पवन पर चोरी, डकैती समेत अलग-अलग थानों में 5 मामले दर्ज हैं। कुछ मामलों में कैदी सजा भी काट रहा है। कैदी पवन पहले भी पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था, जिसके बाद उसने एक शराब ठेकेदार से फिरौती मांगी थी। 28 अगस्त को करनाल सीआईए-2 की टीम ने कैदी पवन को कुरुक्षेत्र से काबू किया था। इस दौरान पुलिस पर उसने फायर करने की कोशिश की तो गोली उसके ही ऊपर लग चल गई। गोली उसकी बैक साइड के आर-पार हो गई थी, जिसका उपचार चल रहा था।

    यह भी पढ़ें:– Hip Hop India Winner: रांची के राहुल भगत ने जीता इनॉग्रल सीज़न !

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here