हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home सरसा इंदौर में अखि...

    इंदौर में अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ का कार्यक्रम आयोजित

    Sirsa News
    Sirsa News : कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करते हुए अतिथिगण।

    महासंघ भाजपा व कांग्रेस अध्यक्षों से मिलकर विस चुनाव में प्रजापित समाज को टिकट देने की उठाएंगे मांग | Sirsa News

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Sirsa News : अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ की ओर से इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में महासंघ के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष व हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सैल के पूर्व चेयरमैन विशाल वर्मा ने भाग लिया। इस मौके पर महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में गोवा राज्य से प्रदेशाध्यक्ष सतीश कुलकेंकर को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही मनोज प्रजापति को मुख्य महासचिव बनाया गया। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुलकेंकर, महासचिव मनोज प्रजापति व विशाल वर्मा ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। Sirsa News

    अपने संबोधन में सतीश कुलकेंकर ने कहा कि आगामी इस साल जिन राज्यो में विधान सभा चुनाव होने वाले है, उन राज्यों में प्रजापति समाज के उन लोगो को सभी पार्टियां टिकट देने का काम करें। इस मांग को पूरा करने के लिए हम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खडग़े और भाजपा के राष्ट्रीयाध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रजापति समाज को आगामी चुनावी राज्यों में उचित भागीदारी नहीं मिली तो हम महासंघ की ओर से आजाद उम्मीदवार मैदान में उतारने का काम करेंगे। महासचिव मनोज प्रजापति ने राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विशाल वर्मा की पीठ थपथपाते हुए उन्हें पूरे देश में घूम घूम कर समाज के युवाओं को जोडऩे का काम किया वह अस्मरणीय है।

    विशाल वर्मा व उनकी टीम ने पूरे देश में समाज को राजनीति में एक अलग पहचान दिलाने का काम किया है। विशाल वर्मा हरियाणा कांग्रेस में वर्षों से मेहनत कर रहे हैं और सरसा जिला की रानियां विधानसभा से टिकट की माँग कर रहे है। उनकी टिकट की मांच जायज है। हरियाणा में हिसार जिला के अलावा सरसा जिला में प्रजापत समाज की संख्या अधिक है। इसलिए समाज के लोगों को यहां भी उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। महासंघ की कोर कमेटी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से इस संबंध में बातचीत करेगी। इस मौके पर विष्णु प्रजापति, मीठा लाल, भूपेन्द्र कर्नाटका, नंदलाल प्रजापति कोटा, राजेन्द्र वर्मा उतर प्रदेश, भवानी सिंह पंजाब, भंवर लाल पॉटर, लूनचंद सिंवाडिय़ा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– गरीबी मिटाने के लिए करने लगे अफीम तस्करी, दो गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here