हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जनसंपर्क अलंक...

    जनसंपर्क अलंकरण समारोह

    Jaipur News

    पवन अरोड़ा को जनसंपर्क श्री, फारुख अफरीदी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, पद्मश्री अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन को विशिष्ट अलंकरण सहित 24 विभूतियों को पुरस्कार से नवाजा

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। पब्लिक रिलेशंस सोसायटी द्वारा आज जयपुर (Jaipur) इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक समारोह में जनसंपर्क सहित विभिन्न सेवाओं में अनुकरणीय कार्य करने वाली विभूतियों को जनसंपर्क अलंकरण प्रदान किए गए। सोसायटी के महासचिव अरुण जोशी ने बताया कि राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त श्री पवन अरोड़ा को जनसंपर्क श्री, विशेषा धिकारी( मुख्यमंत्री) श्री फारुख आफरीदी को लाइफ टाइम अचीवमेंट तथा जाने-माने गजल गायक पद्मश्री अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन को विशिष्ट अलंकरण प्रदान किए गए। Jaipur News

    समारोह के मुख्य अतिथि राजसीको के अध्यक्ष श्री राजीव अरोड़ा, समारोह अध्यक्ष हरिदेव जोशी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर प्रोफेसर सुधि राजीव तथा की नोट स्पीकर पूर्व आईएएस श्री मनोज कुमार शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य करने वाली 24 विभूतियों को शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। Jaipur News

    इस अवसर पर उदयपुर के संभागीय आयुक्त श्री राजेंद्र भट्ट, तिलक पालावत, स्वर्गीय गोवर्धन लाल पाराशर, स्वर्गीय श्री कमलनयन शर्मा , डॉक्टर नरोत्तम शर्मा, श्री दिग्विजय डाबरिया, श्री उम्मेद राज जैन, डॉ कृति भारती, आशीष जैन पी आर ओ, श्वेता पचौरी, आकांक्षा पालावत पीआरओ ,विनायक शर्मा, तरुण टाक ,महेश कचोलिया, शैलेंद्र शर्मा आशीष अमन हिमांशु पाटनी, रेखा चटर्जी, मनोजो0भारद्वाज सीमा राज चंद्रशेखर एपीआरओ, स्निग्धा शर्मा तथा लिपि सिंघल को भी सम्मानित किया गया। Jaipur News

    Jaipur News

    राजसीको अध्यक्ष श्री राजीव अरोड़ा ने जनसंपर्क की उपादेयता को प्रतिपादित करते हुए कहा कि एक श्रेष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अपनी कलम और संप्रेषण द्वारा विभाग एवं प्रशासन की छवि में निखार ला सकता है उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में सभी क्षेत्रों में जनसंपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका है। समारोह अध्यक्ष हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुधि राजीव ने कहा कि जनसंपर्क कर्मी में सत्य और झूठ में अंतर पहचाने पहचानने की क्षमता होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा एपीआरओ की ट्रेनिंग करवाई जा चुकी है तथा आगे भी करवाई जाएगी।

    की नोट स्पीकर और पूर्व आईएएस मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि मीडिया दोधारी तलवार है इसलिए हमें किसी भी सूचना को फॉरवर्ड करते समय सच्चाई को परख लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व है की सत्य और असत्य में से भ्रमकता को पहचाने। आरंभ में सोसायटी के महासचिव अरुण जोशी ने सामाजिक सरोकारों के कार्यों का विस्तार से परिचय दिया। कार्यक्रम को सोसाइटी के सीईओ प्रदीप कुलश्रेष्ठ ने भी संबोधित किया तथा अंत में तरुण टाक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:–खुद की पहचान मिटाने के लिए बेरहमी से किया हमशक्ल का कत्ल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here