खुद की पहचान मिटाने के लिए बेरहमी से किया हमशक्ल का कत्ल

Ludhiana News
लुधियाना में सिरकटी लाश मामले में गिरफ्तार पति-पत्नी संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू।

बोरी में पैक कर फेंका शव | Ludhiana News

  • पुलिस ने आरोपी दम्पत्ति को गिरफ्तार कर घटना में प्रयोग किया सामान भी बरामद

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। महानगर के आदर्श नगर (Adarsh Nagar) में सिर कटी लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम पंकज शर्मा है। आरोपी 5 मर्डर कर चुका है और अलग-अलग राज्यों में मोस्ट वांटेड है। अपनी पहचान छिपाने के लिए उसे अपने हमशक्ल से दोस्ती कर उसका गला आरी से काट दिया। बाद में मृतक की जेब में अपना पहचान पत्र डाल दिया। इसके बाद शरीर के टुकड़े कर बोरी में डालकर फेंक दिए। इस कत्लकांड में पंकज की पत्नी नेहा को भी पुलिस ने सबूत खुर्द-बुर्द करने के केस में नामजद कर गिरफ्तार किया है। Ludhiana News

प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने बताया कि आरोपी पंकज शर्मा (32) पुत्र प्रशादी शर्मा, निवासी गांव गोशाई थाना चौसा जिला मधेपुरा बिहार का रहने वाला है। वह फिलहाल आदर्श कॉलोनी में रह रहा था। वह अब तक 5 कत्ल कर चुका है। अपनी पहचान छिपाने के लिए पंकज ने अपने हमशक्ल की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उसकी मुलाकात राम प्रसाद (40) पुत्र कल्लू गांव जंबोदीप सोनपुर (यूपी) से हुई। 2 महीने में उसने उसे दोस्त बना लिया। जब उसे पता चला कि राम प्रसाद के परिवार में कोई नहीं है तो उसने उसे शराब पिलानी शुरू कर दी।

पंकज ने राम प्रसाद की 3 जुलाई को हत्या कर दी थी। पहले उसे शराब पिलाकर पहले उसके मुंह में क्विक फिक्स की 4 से 5 ट्यूब डाली ताकि उसकी मुंह जाम हो जाए और आवाज बाहर न निकले। इसके बाद आरी से पंकज ने उसका गला काट दिया और उसकी जेब में अपना पहचान पत्र डाल दिया। उसके शरीर के टुकड़े कर पैकेट में डाल दिए। 2 दिन तक उसने बॉडी घर में छिपाए रखी।

पंकज की पत्नी ने भी पूरी घटना में उसकी मदद की थी। बोरी में उसके सिर और अंगुलियों को डालकर उन्होंने एक्टिवा पर जाकर ठिकाने लगाया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों तक पहुंची। पंकज से पुलिस को राम प्रसाद का मोटरसाइकिल, कत्ल के दौरान इस्तेमाल आरी, मृतक का फोन बरामद हुआ है। इसके अलावा पुलिस कर्मियों द्वारा अपनी भुआ के पुत्र चिंटू कुमार का कत्ल कर अगवा किए गए लड़के राहुल (11) और रानी (8) को भी लुधियाना से ही बरामद कर लिया गया है। Ludhiana News

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 2013 में पंकज ने अपनी बुआ ननकी के कहने पर किसी महिला पर हमला किया था। अगस्त 2016 में संतोष नाम के व्यक्ति का डूमरे गांव कत्ल किया था। 2018 में पंकज ने अपनी बुआ मंजू के लड़के चिंटू का मोहाली में पत्थर मार कर कत्ल कर दिया था।

चिंटू के दो बच्चे राहुल और रानी को अगवा कर अपने साथ ले गया था। 2019 जुलाई में मोहाली में शराब पीते समय रोहित कुमार का गला घोंट कर कत्ल किया था। 2021 अगस्त महीने में आरोपी ने पंकज के चाचा का बेटा नितिश संजना नाम की लड़की अगवा कर उसके घर ले आया था। संजना का नितिश और पंकज दोनों ने मिलकर मर्डर कर उसे बोरी में पैक किया था। इसके बाद शव खेतों में फेंक दिया था। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– 20 रुपये वाली पानी की बोतल की अनसुनी कहानी, असली कीमत जानकर होगी बड़ी हैरानी!