हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश पुड्डुचेरी के...

    पुड्डुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

    Malladi Krishna Rao

    पुड्डुचेरी (एजेंसी)। केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री मल्लादी कृष्ण राव ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के मुताबिक राव ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी को सौंपा है। राव ने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री उनका इस्तीफा मंजूर नहीं करते हैं तो इसे वह उपराज्यपाल किरण बेदी को भेजेंगे। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र यानम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह भी घोषणा की थी कि वह स्वयं अथवा उनके कोई रिश्तेदार किसी विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे और वह विधायक न भी रहें तो अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहेंगे। इससे पहले वह सरकारी आवास और सरकारी कार प्रशासन के सुपुर्द कर चुके हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।