हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब: विधानस...

    पंजाब: विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुखबीर बादल ने किया ऐलान

    Shiromani-Akali-Dal

    चंडीगढ़। शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने चंडीगढ़ में प्रैस कॉन्फ्रैंस की गई, जिसमें विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुखबीर सिंह बादल की ओर से ऐलान किया गया कि अगर राज्य में अकाली दल की सरकार आती है तो वह राज्य के बिजली खपतकारों को 400 यूनिट मुफ्त बिजली यूनिट देंगे। सुखबीर बादल ने 13 बड़े चुनावी वायदे किए।

    1. पंजाब के बिजली खपतकारों के लिए बिजली के पहले 400 यूनिट मुफ्त होंगे।
    2. दलित बच्चों के लिए एससी स्कॉलरशिप स्कीम को दोबारा लागू किया जाएगा।
    3. माता खीवी जी रसोई सेवा स्कीम शुरू की जाएगी।
    4. नीला कार्ड धारक माताओं को महीने के 2 हजार रुपए दिए जाएंगे।
    5. नीले कार्ड होल्डरों के कनैक्शन बहाल किये जाएंगे।
    6. सरकार स्टूडैंट कार्ड देगी, जिसके अंतर्गत 10 लाख तक का लोन मिलेगा, गारंटी सरकार उठाऐगी।
    7. पंजाबियों के लिए 10 लाख रुपए की मैडीकल इंश्योरैंस स्कीम लगाई जायेगी।
    8. सब्जियां, फ्रूट और दूध के लिए एसएसपी सरकार तय करेगी।
    9. हर जिले में 500 बैडों का मैडीकल कॉलेज बनाया जाएगा।
    10. सभी सरकारी नौकरियों में लड़कियों की 50 प्रतिशत आरक्षण किया जाएगा।
    11. मैडीकल कॉलेजों में 33 प्रतिशत सीटें सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए रिजर्व होंगी।
    12. प्राईवेट सैक्टर में 75 प्रतिशत नौकरियां पंजाबियों की मिलेंगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।