हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब की अंडर...

    पंजाब की अंडर-17 लड़कियों की टीम उप विजेता बनी

    Bathinda News
    Bathinda News: पंजाब की अंडर-17 लड़कियों की टीम उप विजेता बनी

    बठिंडा (सच कहूँ/सुखनाम)। Bathinda News: 69वें अंडर-17 लड़कियां विद्यालय राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गुजरात के सोमनाथ में किया गया, जिसमें पंजाब सहित देशभर की 34 टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच पंजाब की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में बठिंडा जिले के सेंट जेवियर स्कूल की तीन प्रतिभाशाली छात्राएं नजमप्रीत कौर, बर्लीन कौर और याशिका ने पंजाब टीम का प्रतिनिधित्व किया। सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब की टीम ने सीबीएसई दल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। Bathinda News

    फाइनल में संघर्षपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद टीम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। उनकी उपलब्धि से पंजाब, बठिंडा तथा विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सिडलॉय फुतार्दो ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समन्वयक मैम नूपुर और मैम अर्चना राजपूत ने खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षक सर दविंदर सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा जताई। Bathinda News