हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी को बधाई संदेश भेजने के लिए डाकघरों के बहार लगी कतारें

    गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। ब्लॉक दारेवाला की साध संगत की ओर से पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह व रक्षा बंधन पर्व पर राखी व ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से बधाई सन्देश भेजने का क्रम वीरवार को भी जारी रहा। पिछले कई दिनों से डाकघरों के बाहर काफी भारी भीड़ देखी जा रही है। गोरीवाला के डाकघर में गंगा, गोरीवाला, मोड़ी, रामगढ़, झुट्टी खेड़ा की साध संगत ने सैकड़ों की संख्या में पहुंच ग्रीटिंग कार्ड व राखी को रजिस्टर्ड डाक द्वारा रोहतक सुनारिया भेजी गई।

    डाकघर के खुलने से पहले ही पंक्तिबंद्व लोग हाथों में एक ही पते पर भारी संख्या में स्पीड पोस्ट करवाने के लिए एकत्रित हुए दिखाई देते नजर आ रहे हैं। वहीं डाकघर के आगे चौपाल मे बैठे राम कुमार, बृज लाल, साहब राम, बालकृष्ण, राकेश कुमार व बृज लाल आदि ने बताया कि इतनी लम्बी लाईनें हमने डाकघर के आगे कभी नहीं देखी। वहीं डाकघर में स्पीड पोस्ट करवाने आए 15 मैम्बर लाल चन्द इन्सां, इन्द्र मोहन इन्सां, सुशील इन्सां, केवल इन्सां, सुरेन्द्र इन्सां, कर्मजीत इन्सां, चानन इन्सां, कृष्ण इन्सां आदि ने बताया कि वह हर बार पावन अवतार माह के अवसरों पर ग्रीटिंंग कार्र्ड व बधाई सन्देश पूज्य गुरू जी को भेजते आ रहे हैं।

    ‘‘पोस्ट आॅफिस र्इंचार्ज सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि डाकघर में इन दिनों भारी संख्या में सुनारिया के लिए स्पीड पोस्ट करवाने के लिए लोग निरंतर आ रहे हैं। डाकघर के दायरे में आने वाले गांव के लोग डाकघर में आकर स्पीड पोस्ट सुनारिया के पते पर करवा रहे हंै।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here