हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश लोकसभा चुनाव:...

    लोकसभा चुनाव: अमेठी में प्रियंका और वाड्रा के साथ राहुल गांधी का रोड शाे शुरू

    rahul gandhi

    राहुल का 2 किलोमीटर का रोड शो शुरू, सोनिया गांधी भी कलेक्ट्रेट पहुंचीं

    अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए आज अमेठी में नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं। इससे पहले वे (rahul gandhi) गौरीगंज इलाके में बहन प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के साथ दो किलोमीटर का रोड शो कर रहे हैं। वह चौथी बार यहां से पर्चा भरेंगे। इस दौरान सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगी। राहुल इस बार केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। 4 अप्रैल को राहुल ने वहां से पर्चा भरा था। उस दौरान प्रियंका भी उनके साथ थीं।

    रोड शो में कार्यकर्ता गरीबों को 72 हजार रुपए सालाना देने वाली कांग्रेस की ‘न्याय योजना’ के नीले रंग के झंडे लहरा रहे हैं। इन पर (rahul gandhi) राहुल की तस्वीर है। पहली बार इस तरह के झंडे कांग्रेस के कार्यक्रम में नजर आए हैं। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रोड शो में उनके साथ हैं। राहुल के नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट को भी फूलों से सजाया गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।