हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश क्वारंटीन में...

    क्वारंटीन में मिल रहे दुखद समाचारों से क्षुब्ध हूँ : राहुल

    Rahul Gandhi

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी के पुत्र और दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए.के. वालिया की कोरोना से निधन की खबर पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि क्वारंटीन में रहते हुए मिल रहे दु:खद समाचारों से बहुत क्षुब्ध हूं। गांधी ने येचुरी के पुत्र आशीष के निधन पर परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उम्मीद जताई कि भगवान उन्हें यह विपत्ति सहन करने की क्षमता प्रदान करेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेता एके वालिया के निधन पर भी गहरा शोक जताया और कहा कि वह सामाजिक सरोकारों से जुड़े पार्टी के महत्वपूर्ण नेता थे।

    उन्होंने डॉक्टर वालिया के परिवार के सदस्यों और उनके मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पिछले दिनों कोरोना संक्रमित होने के बाद क्वारन्टीन में चल रहे श्री गांधी ने कहा, ‘घर पर क्वॉरंटीन हूं और लगातार दुखद समाचार आ रहे हैं। भारत में संकट सिर्फ कोरोना नहीं, केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां हैं। झूठे उत्सव एवं खोखले भाषण नहीं, देश को समाधान दो।’

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।