विश्व पृथ्वी दिवस पर पर भिवानी के कलाकार ने दिया ‘पृथ्वी बचाओ’ का अनूठे तरीके से संदेश

भिवानी (एजेंसी)। आज पूरे विश्व में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। पृथ्वी के पर्यावरण को बचाए रखने के लिए इससे वर्ष 1970 विश्व पृथ्वी दिवस बनाए जाने की शुरूआत की गई थी, जो हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इसी के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से भिवानी जिले के जमालपुर गांव के कलाकार हरिओम ने अनूठे तरीके से मानवीय कलाकृतियां बनाते हुए पृथ्वी बचाओ का संदेश विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर किया। अंतरराष्ट्रीय अर्थ डे पर आर्टिस्ट हरिओम ने अपने साथियों के साथ मिलकर में एक परफार्मिंग आर्ट पेश की। इसमें कलाकार हरिओम ने ‘रोहित कुमार व मोंटी को लिखिए’ के परफार्मिंग आर्ट की।

इसमें कलाकार हरिओम ने पृथ्वी कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है, का संदेश दिया व पृथ्वी के बचाव हेतु उपाय बताएं और मनुष्य का क्या योगदान होना चाहिए, धरती को बचाने में किस प्रकार हम धरती को बचा सकते हैं, का संदेश दिया। कलाकार हरिओम ने साथियों की मदद से आसपास फैली हुई प्लास्टिक की थैलियां व कचरा, जो इन्वायरमेंट को नुकसान पहुंचाते हैं, उनके बारे में बताया और उनको इकट्ठा करके डिस्पोज किया। उन्होंने बताया कि हम पृथ्वी को सुरक्षित रखेंगे तो ही हमारा जीवन संभव है। क्योंकि पृथ्वी के अस्तित्व के कारण ही पेड़ पौधों का अस्तित्व है, जिनसे हमें आॅक्सीजन मिलती है। अगर धरती पर वातावरण मनुष्य के अनुकूल नहीं रहेगा तो मनुष्य का पृथ्वी पर रहना मुश्किल हो जाएगा।

उन्होंने संदेश दिया कि हमें पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखना चाहिए तथा पृथ्वी को बचाए रखने के लिए पृथ्वी पर उपलब्ध संसाधनों का उचित प्रयोग करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने संदेश दिया कि पृथ्वी पर उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन करने से हमें बचना होगा। उन्होंने कहा कि अत्यधिक प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से मानव जीवन को नुकसान होगा और धरती की उर्वरता क्षमता भी कम होगी। अंतर्राष्ट्रीय कलाकार हरिओम समय-समय पर विभिन्न विषयों पर अपनी परफॉर्मिंग के माध्यम से दुनिया को संदेश देते रहते हैं कि हमें क्या करना चाहिए। कला के माध्यम से यह दर्शातें हैं कि पृथ्वी को हम कैसे बचाते हैं, बचाना है और इसमें सबसे ज्यादा बचाने में और नुकसान करने में इंसान का ही हाथ है। अब समय की जरूरत है कि मनुष्य को अपने आप को कंट्रोल करना चाहिए। कला के माध्यम से हरिओम ने जनता को जागरूक करने की एक कोशिश की है। बिल्कुल ही प्लास्टिक को बैन करें और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए। उन्होंने कला के माध्यम से परफॉर्मिंग आर्ट का एक वीडियो परफॉर्म कर के लोगों को दिखाया।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।