हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राहुल गांधी द...

    राहुल गांधी दो दिन में राजस्थान के पांच जिलों का करेंगे दौरा

    Rahul Gandhi visit

    जयपुर(सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi visit) मंगलवार और बुधवार दो दिन प्रदेश के पांच जिलों का दौरा करेंगे। ेराहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली से सुबह 10.40 बजे धौलपुर जिले के मनिया पहुंचें। यहां एक सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी बस से रोड़ शो करते हुए करीब 150 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत,अविनाश पांडे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट भी रहेंगे।

    मनिया में सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी का रोड़ शो प्रारम्भ होगा और वे 12.10 बजे धौलपुर शहर के गुलाब बाग चौराहे पर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रोड़ शो करते हुए वे 2 बजे बाड़ी पहुंचेगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद वे 3 बजे बसेड़ी मोड़ और शाम 5 बजे भरतपुर जिले के बयाना में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से राहुल गांधी का रोड़ शो फिर शुरू होगा और शाम 6:30 बजे वैर में जनसभा को संबोधित करने के बाद रोड़ शो करते हुए रात 9 बजे दौसा जिले के महुआ पहुंचेगे। महुआ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के बाद यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

    बुधवार को रोड़ शो करते हुए पहुंचेंगे जयपुर | Rahul Gandhi visit

    बुधवार को रोड़ शो करते हुए राहुल गांधी जयपुर पहुंचेंगे। जयपुर में युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करने के साथ ही समाज के प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे और दोपहर एक बजे बीकानेर के लिए रवाना हो जाएंगे । शाह 5 बजे बीकानेर में जनसभा को संबोधित करेंगे ।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो