हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा निगम कार्यालय...

    निगम कार्यालय में छापेमारी, 13 कर्मचारी पाए गए अनुपस्थित

    Yamunanagar News
    Yamunanagar News : नगर निगम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर जांचते उप निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव।

    उप-निगम आयुक्त ने गैर हाजिर कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण

    • बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारी पर होगी कार्यवाही: डॉ. विजय

    यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Yamunanagar News: उप निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी शाखाओं में जाकर हाजिरी रजिस्टर जांचें। जांच में 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनकी मौके पर गैरहाजिरी लगाई गई और उन्हें स्पष्टीकरण जारी किए गए। Yamunanagar News

    अनुपस्थित कर्मचारियों को सोमवार तक अनुपस्थित रहने का कारण स्पष्ट करना होगा। उचित कारण न होने पर अनुपस्थित रहे कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को चेतावनी दी कि कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित नहीं रहेगा। ऐसा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

    बिना बताए गायब थे कर्मचारी | Yamunanagar News

    उप निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव शनिवार सुबह क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया के साथ शहीद भगत सिंह चौक स्थित निगम कार्यालय के औचक निरीक्षण पर निकले। सबसे पहले वह नागरिक सुविधा केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने कर्मचारियों की हाजिरी जांची, जो कर्मचारी बिना बताए केंद्र से गायब मिले। उनकी मौके पर ही अनुपस्थिति दर्ज की गई। इसके बाद उप निगम आयुक्त डेयरी डिस्पैच शाखा, स्थापना शाखा, कानूनी शाखा, शिकायत शाखा, सफाई शाखा, रेंट ब्रांच, जन्म और मृत्यु शाखा, आईटी लैब, टैक्स शाखा समेत अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया और हाजिरी रजिस्टर जांचें। जांच के दौरान हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

    मूवमेंट रजिस्टर में दर्ज कर बाहर जाएं

    उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने अनुपस्थित मिले कर्मचारियों की गैर हाजिरी दर्ज की। साथ ही कर्मचारियों को निर्धारित समय नौ बजे तक कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में कोई भी कर्मचारी व अधिकारी बिना कारण अनुपस्थित पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी कर्मचारी बिना बताए कार्यालय से छुट्टी नहीं करेगा। यदि किसी काम से दूसरे कार्यालय में या फील्ड में जाता है तो इस बारे मूवमेंट रजिस्टर में लिखकर जाए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले हर शहरवासी की समस्या का समय पर समाधान करें। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– Arvind Kejriwal Custody: विशेष अदालत ने केजरीवाल को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत भेजा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here