हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश हरियाणा, पंजा...

    हरियाणा, पंजाब में अगले 4 दिन अंधड़, बारिश का अनुमान

    Rain in Rewari sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा लेकिन अगले चार दिन क्षेत्र में बारिश,गर्जन और अंधड़ आने का अनुमान है। मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में अगले चौबीस घंटों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी ,गर्जन और अंधड़ आने के आसार हैं। कल के बाद अनेक स्थानों पर और उसके बाद कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। कहीं-कहीं अंधड़,गर्जन के आसार हैं। चंडीगढ़ में आज भीषण गर्मी रही तथा पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। हरियाणा में भी अगले चार दिन बारिश,बूंदाबांदी और गरज-चमक होने का अनुमान है जिससे लोगों को भीषण गर्मी तथा लू से राहत मिल सकती है। इसके अलावा प्रचंड गर्मी में सूख रही फसलोें में जान पड़ सकती है। पिछले 24 घंटे में अंबाला का पारा 43 डिग्री ,हिसार 44 डिग्री ,करनाल 41 डिग्री ,नारनौल ,रोहतक, भिवानी का पारा क्रमश: 43 डिग्री , सिरसा 44 डिग्री, गुडगांव 42 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब में भी अगले तीन बारिश होने का अनुमान है। पंजाब में भी कुछ इलाकों में भीषण गर्मी में फसलें सूख रही हैं। बारिश ऐसे में फसलों के लिये वरदान साबित हो सकती है। बठिंडा 44 डिग्री ,पटियाला 43 डिग्री , पठानकोट 42 डिग्री , लुधियाना 43 डिग्री और अमृतसर का पारा 43 डिग्री सेल्सियस रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here