हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश अब शिल्पा शेट...

    अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की बढ़ेगी मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को मिली गुप्त अलमारी

    Raj Kundra

    मुम्बई (एजेंसी)। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इस बीच मुम्बई पुलिस की क्राइम ब्रांच को राज कुंद्रा के आॅफिस से एक गुप्त अलमारी मिली है। पुलिस के अनुसार, पोर्नोग्राफी मामले में मुम्बई के अंधेरी में स्थित कुंद्रा के आॅफिस में छापेमारी की गई। इस दौरान एक छिपी हुई अलमारी मिली है। बताया जा रहा है कि इसमें पुलिस को कई अहम सबुत मिले हैं। इससे पहले 19 जुलाई को भी राज कुंद्रा के आॅफिस में क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की थी।

    शुक्रवार को राज कुंद्रा ने बम्बई हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी

    आपको बता दें कि अश्लील फिल्मों के निर्माण के संबंध में अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए बम्बई उच्च न्यायालय में शुक्रवार को एक याचिका दाखिल की। आपराधिक प्रक्रिया संहिता की विभिन्न धाराओं और कई अदालतों के फैसले का हवाला देते हुए कुंद्रा ने अदालत से प्रार्थना की है कि अपराध शाखा को उन्हें रिहा करने का आदेश दिया जाए। उनकी याचिका पर उचित समय पर सुनवाई होगी। उधर, राज को लेकर क्राइम ब्रांच उनके घर गई थीं और वहां उन्होंने शिल्पा से इस केस के बारे में पूछताछ की गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिल्पा इस मामले में इसलिए शक के घेरे में हैं क्योंकि उन्होंने वियान इंडस्ट्री से इस्तीफा दिया।

    शिल्पा शेट्टी ने बताया निर्दोष

    इस मामले पर शिल्पा ने कहा कि उनके पति निर्दोष हैं। उन्होंने बताया कि हॉटशॉट्स एप के कंटेंट के बारे में उन्हें नहीं पता है। साथ ही शिल्पा शेट्टी ने कहा कि जो कंटेंट दिखाया गया है वे इरोटिक है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।