हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home देश Rajasthan Roa...

    Rajasthan Roadways Bribery Case: राजस्थान रोडवेज दौसा आगार के मुख्य प्रबंधक 20,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    Dausa News
    Rajasthan Roadways Bribery Case

    Rajasthan Roadways Bribery Case: दौसा। आज बुधवार को एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम द्वारा कार्यवाही करते हुये विश्राम मीणा, मुख्य प्रबंधक राजस्थान पथ परिवहन निगम दौसा आगार द्वारा 20,000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। Dausa News

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. हैल्पलाईन नम्बर 1064 पर परिवादी की शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के बीमार होने पर दिनांक 18.12.2025 से मैडिकल अवकाश पर उपचार के लिय कार्यालय से अवकाश पर रहा दिनाक 19.01.2026 को स्वास्थ्य ठीक होने पर ड्यूटी ज्वाईनिंग कर ली थी।

    मैडिकल से संबंधित सभी चिकित्सकीय दस्तावेज कार्यालय बाबू (एलडीसी) भगवत जी को सुपुर्द कर दिये थे उसके बाद परिवादी कार्यालय प्रभारी विश्राम मीणा, मुख्य प्रबंधक राजस्थान पथ परिवहन निगम दौसा आगार से दिनांक 25.03.26 को मैडिकल पास करवाने बाबत उनके ऑफिस में जाकर मिला जिस पर विश्राम मीणा, मुख्य प्रबंधक ने परिवादी से मैडिकल पास करने की एवज में 20,000/-रूपये की रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है, जिस पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम द्वारा दौराने सत्यापन दिनांक 02.04.2026 व 7.04.2026 को 20000/- रूपये की मांग और मांग करना पाया गया।

    जिस पर अनिल कयाल उप महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी शब्बीर खान उप अधीक्षक पुलिस द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए विश्राम मीणा, मुख्य प्रबंधक राजस्थान पथ परिवहन निगम दौसा आगार को परिवादी से 20,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पुछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्जकर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। Dausa News