हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home खेल रानी को वर्ल्...

    रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड

    Rani Rampal

    यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय

    लुसाने (एजेंसी)। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2019 अवार्ड के लिए चुना गया है। वे यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। इस पुरस्कार के लिए वोटिंग जनता करती है। यह पुरस्कार शानदार प्रदर्शन, सामाजिक प्रतिबद्धता और अच्छे व्यवहार के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिए प्रारम्भ में 25 खेलों से 25 खिलाड़ियों (पुरुष और महिला) को नामित किया गया था। जिन्हें वोटिंग के अंतिम राउंड में घटाकर 10 लाया गया था। रानी को 199,477 वोट मिले। हॉकी इंडिया ने इस पुरस्कार के लिए रानी को बधाई दी है। यह इन पुरस्कारों का छठा संस्करण था। रानी को हाल में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए भी चुना गया था। रानी 15 साल की उम्र से राष्ट्रीय टीम की सदस्य बनी हुई हैं। और अपने देश के लिए 240 से अधिक मैच खेल चुकी हैं।

    अवार्ड पर ये बोली रानी

    • न्यूजीलैंड दौर पर रानी ने कहा कि यह पुरस्कार पाना मेरे लिए बड़े सम्मान और गौरव की बात है।
    • पुरस्कार का श्रेय मेरी टीम और मेरे देश को जाता है।
    • यह देखकर तब और भी अच्छा लगता है, जब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय आपके प्रयासों को सराहता है।
    • मैं इस पुरस्कार के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं।
    • 2019 हमारी टीम के लिए शानदार वर्ष रहा।
    • क्योंकि हमने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया।
    • अब हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे।