हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रानियां चामल ...

    रानियां चामल के सेवादारों ने बनाकर दी मकान की पक्की छत

    Rania Chamal's Sadh Sangat sachkahoon

    रानियां (सच कहूँ/राजेन्द्र गाबा)। ब्लॉक रानियां-चामल(Rania Chamal’s Sadh Sangat) के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने ब्लॉक के गांव नानूआना की ढाणी निवासी बलवंत सिंह पुत्र पहलवान सिंह को उसके घर की कच्ची छत को पक्का करके दिया। डेरा अनुयायियों के इस कार्य की ग्रामीणों द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है। दरअसल बलवंत सिंह का मकान काफी खस्ताहाल हो चुका था और बसात के समय में मकान की कच्ची जर्जर से पानी टपकता रहता था।

    कई बार ज्यादा बारिश होने के कारण परिवार को पड़ोस के घरों में रहना पड़ता था। उन्हें जब कहीं से भी कोई मदद नहीं मिली तो उन्होंने ब्लॉक रानियां-चामल(Rania Chamal’s Sadh Sangat) के जिम्मेवारों व पूर्व पार्षद मक्खन लाल से संपर्क कर छत पक्की बनाने का आह्वान किया। जिसके तुरंत बाद साध-संगत ने कुछ ही घंटों में बलवंत सिंह के मकान की छत को पक्का बना दिया गया। छत के साथ मकान का दरवाजा भी लगाकर दिया। वहीं बलवंत सिंह ने इस कार्य के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों व पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का आभार जताया।

    उन्होंने कहा कि डेरा के सेवादार तो उनके लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं है। इस अवसर पर 45 मेंबर पूर्ण चंद इन्सां, 25 मेंबर मुंशीराम इन्सां, ब्लॉक भंगीदास जयदयाल इन्सां, हरबंस जोसन, गुरजंट सिंह, गणेशाराम इन्सां, भजनलाल इन्सां, मक्खन लाल इन्सां के परिजन व सेवादारों बलवन्त के मकान की कच्ची छत को पक्का बनाकर दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here