हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब के अमृत...

    पंजाब के अमृतसर में हिंदू नेता से 10 लाख रुपये की मांगी फिरौती

    Sirsa News
    सांकेतिक फोटो

    चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अमृतसर में एक हिंदू नेता को 10 दिनों से लगातार धमकी मिल रही है। हिंदू नेता ने पुलिस कमिश्नर से अपनी सुरक्षा के लिए अपील की है। और उन्होंने मांग की है कि फिरौती की मांग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    क्या है मामला

    शिवसेना पंजाब के जिला प्रधान रमेश भारद्वाज ने थाना इस्लामाबाद में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उन्हें 10 दिनों से लगतार फोन पर धमकियां मिल रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहली काल 8 दिसंबर को विदेशी नंबर से आई थी। धमकी देने वाले ने 10 लाख रुपये की मांग की है और एक हफ्ते का समय दिया है।

    सूरी जैसा हश्र करने की धमकी

    उन्होंने बताया कि धमकी देने वालों ने कहा कि अगर 10 लाख रुपये नहीं दिए तो आपका हाल सुधीर सुरी की तरह करेंगे। मेरी पंजाब पुलिस से मांग है कि वह मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाए। और आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here