हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा चार बार विधाय...

    चार बार विधायक रह चुके राव धर्मपाल का कोरोना से निधन

    Rao Dharmapala, a four-time MLA, died from Corona

    कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में थे भर्ती

    गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)। कोरोना संक्रमण से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री रहे 79 वर्षीय राव धर्मपाल का सोमवार देर रात निधन हो गया। वे कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे। वे गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज करवाने के बाद अपने मकान में रह रहे थे। रविवार को दोबारा से तबीयत में गड़बड़ी के चलते उन्हें मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। राव धर्मपाल सोहना विधानसभा क्षेत्र से तीन बार एवं बादशाहपुर विस क्षेत्र से एक बार विधायक रह चुके हैं। साल 1991 से 1996 के दौरान वे हरियाणा सरकार में मंत्री भी रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।