हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    फूड बैंक से 15 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

    Ration distributed to 15 needy families sachkahoon

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। बुधवार को शाह सतनाम जी मार्ग स्थित फूड बैंक कार्यालय पर सरसा ब्लॉक की ओर से मासिक नाम चर्चा का आयोजन किया गया। नाम चर्चा में सरसा ब्लॉक के सभी जोनों व गांव की साध संगत ने भाग लिया। नाम चर्चा के दौरान ब्लॉक के फूड बैंक से 15 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन दिया गया। मासिक नाम चर्चा की शुरूआत सरसा के ब्लॉक भंगीदास कस्तूर सोनी इन्सां ने धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर की। इसके पश्चात कविराज भाइयों ने अनेक भजन बोले। वहीं ब्लॉक कमेटी की ओर से इस दौरान उपस्थित साध संगत को 135 मानवता भलाई कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। जिसे साध संगत ने बड़ी श्रद्धा पूर्वक श्रवण किया। इस मौके पर ब्लाक कमेटी के अलावा सभी समितियों के जिम्मेवार भाई बहन और काफी संख्या में साध संगत मौजूद रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here