हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पांच जरूरतमंद...

    पांच जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित

    Rasion

    सतपाल सिंह इन्सां को नामचर्चा कर दी श्रद्धांजलि

    जैतसर (सच कहूँ न्यूज)।
    डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक जैतसर के सेवादार सोहन सिंह इन्सां के पुत्र शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के व नामचर्चा घर के बिजली डिपाटमेंट सेवादार सतपाल सिंह इन्सां गत महिनो में अपनी स्वांसों रूपी पूंजी पूर्ण कर सतगुरु के चरणों में सचखण्ड जा विराजे। जिनके निमित श्रद्धांजलि नामचर्चा जैतसर 5-जीबी के नामचर्चा घर में आयोजित की गई। ब्लॉक भंगीदास हेमन्त कुमार इन्सां ने पवित्र नारा लगा कर व सात मेंबर हरीश इन्सां ने विनती शब्द बोलकर नामचर्चा की कार्यवाही शुरू की इस उपरांत कविराज भाइयों ने गुरूयश गान किया।

    मा. जगजीत सिंह इन्सां ने ग्रंथ पढ़कर सुनाया। नामचर्चा में सात मेंबर, सुजान बहनें, गांव शहर भंगीदास, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों सहित अन्य साध संगत मौजूद रही। नामचर्चा के दौरान ब्लॉक की ओर से पांच जरूरतमंद परिवारो को एक माह का राशन वितरित किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।