हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दस जरूरतमंद प...

    दस जरूरतमंद परिवारों को किया राशन वितरित

    Humanity

    सचखंडवासी राम प्रकाश इन्सां को नामचर्चा कर दी श्रद्धांजलि

    सच कहूँ/सुनील कुमार
    खारियां। ब्लॉक रामपुर थेड़ी/चक्कां के गांव बणी से सचखंडवासी राम प्रकाश इन्सां के नमित ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन हरिद्वार धाम रामपुरथेड़ी में किया गया। जिसका शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास राजाराम इन्सां ने विनती भजन बोलकर किया। नामचर्चा में पहुंचे अनेक कविराजों ने चेतावनी भरे भजनों से मनुष्य जीवन के असली मकसद से रूबरू करवाया। वहीं उपस्थित साध संगत ने सचखंडवासी राम प्रकाश इन्सां की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी दौरान ब्लॉक भंगीदास राजाराम इन्सां ने बताया कि प्रेमी राम प्रकाश इन्सां डेरा सच्चा सौदा के निष्ठावान व दृढ विश्वासी सेवादार थे।

    जो पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए गए 135 मानवता भलाई के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते थे तथा अपने पूरे परिवार को भी सर्वधर्म संगम डेरा सच्चा सौदा से जोड़ा व अपने अन्त समय में पूरे परिवार को पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं में चलते हुए हमेशा इन्सांनियत की सेवा करने का वचन लेकर गए। इसी दौरान उनके परिजनों ने ब्लॉक के आर्थिक रूप से सबसे कमजोर दस परिवारों को महीने भर का राशन वितरण भी किया। इस अवसर पर बेटा सेन्टी इन्सां, परिजन, ब्लॉक के जिम्मेवार व बड़ी संख्या में साध संगत मौजूद रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।