हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home कारोबार RBI News: 200...

    RBI News: 2000 के नोट पर फिर आया आरबीआई का नया अपडेट

    RBI News
    RBI News: 2000 के नोट पर फिर आया आरबीआई का नया अपडेट

    2000 Rupee Note Exchange: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि 2,000 रुपये मूल्य के नोट वापस आ रहे हैं और केवल 10,000 करोड़ रुपये मूल्य के ऐसे नोट अभी भी लोगों के पास हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये नोट भी वापस आ जायेंगे यानी जमा करा दिये जायेंगे। RBI News

    गौरतलब हैं कि 19 मई को, रिजर्व बैंक ने वित्तीय जगत को तब आश्चर्यचकित कर दिया जब उसके द्वारा 2,000 रुपये के नोट को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की अपनी योजना की घोषणा के बारे में बताया। दो हजार रुपये के नोट जिनके पास थे, उन्हें 30 सितंबर तक इन्हें बदलने या बैंक खातों में जमा करने के लिए कहा गया था। बाद में अंतिम तिथि 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी। सात अक्टूबर को, बैंक शाखाओं में जमा और बदलने की दोनों सेवाएं बंद कर दी गईं। RBI News

    Winter Skincare Tips: सर्दियों में आजमाएं ये घरेलू तरीके, खिल उठेगी रूखी त्वचा

    नोट बदलने के लिए आरबीआई आॅफिस जाये | RBI News

    अगर आपके पास 2000 रुपये के नोट अभी भी है और बदलना चाहते हैं तो आरबीआई के 19 कार्यालयों में से किसी एक पर जा सकते हैं। वहीं इसके अलावा कोई भी व्यक्ति इंडिया पोस्ट के माध्यम से इन 19 कार्यालयों में से किसी को भी नोट भेज सकता है।

    आइये जानते हैं आरबीआई के 19 कार्यालय

    अहमदाबाद, बैंगलोर, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुम्बई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना व तिरुवनंतपुरम।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here