हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा वर्ष 2019 में...

    वर्ष 2019 में हरियाणा पुलिस में 6600 की भर्ती मामला

    ज्वाइंनिंग ना मिलने पर चयनित अभ्यार्थियों ने किया पंचकूला में प्रदर्शन

    पंचकूला। (सच कहूँ/चरण सिंह) हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग की ओर से वर्ष 2019 में हरियाणा पुलिस में करीब 6600 की भर्ती के बाद ज्वाइंनिंग ना मिलने के बाद चयनित अभ्यार्थियों ने पंचकूला में प्रदर्शन किया। पंचकूला सेक्टर 5 धरनास्थल से भारी संख्या में चयनित अभ्यार्थी मुख्यमंत्री से मिलने के बाद निकले, लेकिन पंचकूला से चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच के दौरान इन्हें चंडीगढ़-पंचकूला बार्डर पर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर रोक लिया।

    यह भी पढ़ें:– पानीपत में सीएम मनोहर लाल ने किया ऐलान

    वर्ष 2019 में 5500 पुरुष एवं 1100 महिला सिपाहियों की भर्ती के विज्ञापन निकले थे। भर्ती का परिणाम अप्रैल 2020 में घोषित हुआ। इसके बाद 7 अप्रैल 2020 में परिणाम रद्द हो गया। 31 अप्रैल, 1 मई व 2 मई 2021 को इसकी पुर्न परीक्षा हुई। परिणाम पर बराबर प्रतिशत मैथड के मुद्दे पर 51 अभ्यर्थी लड़के व 8 अभ्यर्थी लड़कियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। मामला लंबित है।

    चयनित अभ्यार्थियों की ओर से बिना देर किए ज्वाइनिंग देने और इसमें अधिक विलंब न करने की बात को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि 6600 महिला एवं पुरुष अभ्यार्थी लंबे समय से अपनी ज्वाइंनिंग की मांग कर रहे हैं और आगे जारी रहेगा। उम्मीदवारों ने बताया कि इस मसले में अभी तक अंतिम फैसला नहीं आया है और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग भी ज्वाइनिंग नहीं करवा रहा है। इस कारण उनका भविष्य अधर में लटका है। उनकी मांग है कि उन्हें जल्द ही नौकरी में ज्वाइन करवाया जाए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here