हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रिटायर्ड फौजी...

    रिटायर्ड फौजी पर छेड़छाड़ व गाली-गलौच का आरोप, मुकदमा दर्ज

    Dera Bassi News
    सांकेतिक फोटो

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: एक युवती ने रिटायर्ड फौजी पर घर में घुसकर छेड़छाड़ व गाली-गलौच करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी शामली अभिषेक झा के आदेश पर कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसकी माँ का देहांत हो चुका है और उसका पिता प्रतिदिन बाहर नौकरी पर चला जाता है। विगत कई दिनों से फौज से रिटायर सतीश उर्फ नीटू निवासी ग्राम तीतरवाड़ा उसके घर पर आता है और उसके साथ में अश्लील हरकत करता है। Kairana News

    आरोप है कि विगत 24 अप्रैल 2024 को रात्रि करीब पौने दस बजे आरोपी सतीश उर्फ नीटू उसके घर में घुस आया और जबरदस्ती उसके कपड़े उतारने लगा। उसने ऐसा करने का विरोध किया तो आरोपी उसके साथ में गाली-गलौच करने लगा। जब आरोपी अपनी हरकत से बाज नही आया तो उसने शोर मचा दिया, जिस पर वह आईन्दा मौका मिलने पर जबरदस्ती उठाकर ले जाने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– कुश्ती किसानों का खेल है: बाबा परमेन्द्र आर्य

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here