हमसे जुड़े

Follow us

18 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब: सड़क धं...

    पंजाब: सड़क धंसी, 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। शहर में कई दिनों से हो रही ने सभी का जीना मुश्किल कर दिया है। वहीं सड़कों पर खड़े पानी से सड़कों को बुरा हाल हो गया है। आज महानगर की सुआ रोड शनिवार को अचानक धंस गई। इससे सड़क के बीचो-बीच दस फुट गहरा और चौड़ा गड्ढा बन गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत गड्ढे के आसपास बैरिकेड लगा दिए, ताकी कोई हादसे का शिकार न बन जाए। वहीं इस घटना की सूचना निगम अधिकारियों के दी गई। निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे को भरना शुरु कर दिया है। सड़क के नीचे पाइप लाइन की लीकेज को बंद कर दिया गया है। पासी नगर वासी गगनदीप ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 7:30 बजे वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए गए थे। बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद वह घर लौट रहे थे कि उनके आगे एक ट्रक जा रहा था। एक जगह पर ट्रक के गुजरने के बाद अचानक ही सड़क धंस गई।

    इससे गहरा गड्ढा बन गया। वहीं गड्ढे के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। डर था कि कोई बड़ा हादसा न हो जाए। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों के सहयोग से गड्ढे के आसपास बैरिकेड लगा दिए, ताकी कोई वाहन चालक इसमें गिर न जाए। कुछ समय बाद निगम मुलाजिम मौके पर पहुंच गए थे, उन्होंने गड्ढे को बंद कर दिया। बता दें कि, लुधियाना में सड़क धंसने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे पहले चंदर नगर स्थित बड़ी पुली के पास अचानक सड़क धंसने से कई फुट गहरा गड्ढा बन गया था। हालांकि लोगों की इस पर नजर पड़ गई और समय रहते उन्होंने आसपास बैरिकेड लगा उसे बंद कर दिया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here