हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Ranchi Bandh ...

    Ranchi Bandh News: रांची में जगह-जगह सड़कें जाम, बहुत से नेता गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

    Ranchi News
    Ranchi Bandh News: रांची में जगह-जगह सड़कें जाम, बहुत से नेता गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

    BJP leader Anil Tiger Murder Case: रांची। रांची में स्थानीय भाजपा नेता और जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल टाइगर की बुधवार को हुई हत्या के खिलाफ गुरुवार को रांची बंद का व्यापक असर देखने को मिला है। शहर में 15 से भी अधिक स्थानों पर समर्थकों ने सड़कें जाम कर दी। शहर के कई प्रमुख बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद करा दिए गए। इस दौरान पुलिस ने सड़कों पर उतरे 20 से अधिक भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। Ranchi News

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ भाजपा नेता की हत्या के विरोध में रातू रोड में बीच सड़क पर अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रांची के कांके चौक पर भाजपा नेता अनिल महतो टाइगर की बुधवार की शाम करीब 4 बजे उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह एक होटल में बैठे थे। Ranchi Bandh News

    बूटी मोड़, पिठोरिया, पिस्का मोड़, रातू रोड, कांके चौक समेत कई प्रमुख सड़कें जाम

    वारदात को अंजाम देकर बाइक से भाग रहे अपराधियों का स्थानीय लोगों ने पीछा किया था और इसी दौरान पुलिस ने शूटर रोहित वर्मा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा अपराधी अमन कुमार भागने में सफल रहा था। इस घटना के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी, आजसू पार्टी, जदयू और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने बंद बुलाया है। बंद समर्थक सुबह आठ बजे से ही रांची में सड़कों पर उतर आए। उन्होंने बूटी मोड़, पिठोरिया, पिस्का मोड़, रातू रोड, कांके चौक समेत कई प्रमुख इलाकों की सड़कों को जाम कर दिया गया है।

    पुलिस ने बीजेपी के कई नेताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया। इनमें भैरो सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, बीजेपी धुर्वा मंडल के अध्यक्ष उमेश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता कामेश्वर सिंह शामिल हैं। इसी तरह सड़क पर बंद कराने उतरे भाजपा के हटिया मंडल अध्यक्ष राम मनोज साहु, प्रवीण झा और मोहन सिंह सहित कुछ अन्य को जगन्नाथपुर थाने की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची शहर में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

    12 डीएसपी और थाना प्रभारी समेत दो दर्जन से इंस्पेक्टरों को शहर के अलग-अलग इलाकों में विधि-व्यवस्था पर निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि सीसीटीवी के कंट्रोल रूम से शहर में निगरानी रखी जा रही है। गड़बड़ी फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कई जगहों पर महिला बटालियन, वज्र वाहन, रंगीन पानी का टैंकर, अश्रु गैस दस्ते और फायर ब्रिगेड की तैनाती की गई है। Ranchi News

    HIV Epidemic: एक अध्ययन से हुआ डराने वाला खुलासा! दुनिया में 3 मिलियन तक होंगी लाशें!