हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रोहतक में अति...

    रोहतक में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम प्रशासन हुआ सख्त, चला पीला पंजा

    Rohtak News
    Rohtak News: छोटूराम चौक पर दुकानदारों द्वारा बरसाती नालो पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए नगर निगम प्रशासन की टीम

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कारवाई करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी के तहत शनिवार को नगर निगम की टीम पीला पंजा लेकर छोटूराम चौक पर पहुंची और दुकानदारों द्वारा सडक पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान कई दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। Rohtak News

    दुकानदारों का आरोप है कि बिना नोटिस के ही निगम की टीम जानबूझ कर परेशान करने के लिए कारवाई कर रही है, जबकि निगम अधिकारियों का कहना है कि पहले भी दुकानदारों को कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक अतिक्रमण को नहीं हटाया गया, जिसके चलते आज यह कारवाई की गई है। दरअसल शहर में कई स्थानों पर गंदे पानी की निकासी के लिए सडक के साथ बरसाती नाले बनाए गए है, जिनके ऊपर दुकानदारों द्वारा पक्का अतिक्रमण किया गया है और बरसाती नालों की अच्छे तरीके से साफ सफाई नहीं हो पाती है और मामूली सी बरतात होने पर ही जलभराव हो जाता है। Rohtak News

    बरसाती मौसम में जलभराव ना हो इसके लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा नालो की सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया गया है और इसी के तहत नालो के ऊपर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अगर किसी भी दुकानदार ने नालों के ऊपर अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ कारवाई भी अमल में लाई जाएगी। Rohtak News

    यह भी पढ़ें:– Punjab: 281 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र