हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी खतरनाक रसल वा...

    खतरनाक रसल वाइपर साँप ने उड़ाये ग्रामीणों के होश

    up-news

    रसल वाइपर के दंश से पूर्व में ग्राम प्रधान की हो चुकी है मौत

    मोरना। बेहद खतरनाक माने जाने वाले रसल वाइपर साँप के मिलने से (Russell’s viper) ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गयी। चार दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेज़ जहीरले साँप को पकड़कर गंगा खादर क्षेत्र छोड़ दिया।

    मोरना ब्लॉक् क्षेत्र के गांव भिड़डाहेड़ी के जंगल मे पिछले कई दिनों से एक बड़े साँप ने डेरा डाला हुआ था।जिसे देखकर खेत मे काम करने वाले किसान भयभीत थे।खतरनाक साँप की मौजूदगी की चर्चा आम ग्रामीणों में भी दहशत व्याप्त हो गयी।खतरनाक साँप होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी।

    खेत मे साँप Russell’s viper

    जिसपर वन विभाग की टीम सकिर्य हो गयी चार दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार की सुबह तेज़ ठण्ड के दौरान सियानन्द यादव के खेत मे साँप दिखाई पड़ा तो ग्रामीण इकट्ठा हो गये।साहसी ग्रामीण अनूप ,हिमांशु, रजत,शिवांक,आदित्य आदि ने स्वयं को बचाते हुए साँप के चारो ओर घेरा डाल लिया। तथा पुन: वन विभाग को सूचना दी। जिसपर वन विभाग डिप्टी रेंजर नन्द किशोर,प्रियंका शर्मा,प्रमोद कुमार,व सर्प विशेषज्ञ राजकुमार व शीशपाल की टीम ने खतरनाक साँप को सावधानी पूर्वक पकड़ लिया गंगा खादर क्षेत्र में छोड़ दिया।

    वन विभाग की टीम के अनुसार पकड़ा गया साँप रसल वाइपर प्रजाति का है जिसे ग्रामीण भाषा मे धामड भी कहा जाता है। ये विश्व की सबसे ज़हरीली प्रजातियों में शामिल है। यह सांप सीटी बजाने की भांति आवाज़ करता है। इसके काटने पर तुरन्त चिकित्सक के पास जाना चाहिये।

    ककरौली क्षेत्र में अक्सर रसल वाइपर सांप दिखाई पड़ते हैं दो वर्ष पूर्व ककरौली थाना में रसल वाइपर को विशेषज्ञों ने पकड़ा था। इसके अलावा सन 2009 में ककरौली थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध किसान नेता चौधरी जितेन्द्र सिंह उर्फ जीते प्रधान की रसल वाइपर साँप के काट लेते से मौत हो गयी थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here