हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    युद्ध का 20वां दिन: रूस का यूक्रेन पर हमला जारी, भारी तबाही

    Missile Attack

    मास्को (एजेंसी)। रूस और यूक्रेन युद्ध को आज 20वां दिन है। हजारों लोगों की मौत के बाद भी यूक्रेन पर मिलाइल, बम और तोप से हमले जारी हैं। यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंधों को और सख्त कर दिया है। वहीं दोनों देशों ने युद्ध को खत्म करने के लिए सोमवार को चौथे दौर की बैठक की थी। ये बैठक आॅनलाइन हुई और तकनीकी खामी की वजह से इसमें दिक्कतें आईं। अब मंगलवार को इसे आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद है।

    अमेरिका ने रूस के 8 उप रक्षा मंत्रियों सहित 11 लोगों पर लगाये प्रतिबंध

    अमेरिका ने रूस के आठ रक्षा मंत्रियों के अलावा नेशनल गार्ड के निदेशक विक्टर जोलोटोव, सैन्य तकनीकी सहयोग के निदेशक दिमित्री शुगेव और रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के महानिदेशक अलेक्जेंडर मिखेव पर प्रतिबंध लगा दिये हैं। अमेरिका ने यह कार्रवाई यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान को लेकर की है। अमेरिका के विदेश विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसके बारे में जानकारी दी है। विदेश विभाग ने बताया है कि सूची में रूस के उप रक्षा मंत्रियों में एलेक्सी क्रिवोरुचको, तैमूर इवानोव, यूनुस-बेक इवकुरोव, दिमित्री बुल्गाकोव, यूरी सदोवेंको, निकोले पंकोव, रुस्लान त्सालिकोव और गेन्नेडी जिदको शामिल हैं।

    अमेरिका, रूस अंतरिक्ष मिशन पर काम जारी रखेगा

    अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और रूसी अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर काम करना जारी रखेंगे और उनके रिश्ते में कुछ भी नहीं बदलाव आया है। नासा आईएसएस कार्यक्रम प्रबंधक जोएल मोंटालबानो ने सोमवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने इन आरोपों से इनकार किया था कि वह अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस में छोड़ देगी। मोंटालबानो ने कहा,”अमेरिका-रूस आईएसएस सहयोग के मामले में कुछ भी नहीं बदला है। हम दोनों एक दूसरे के साथ काम करना जारी रखेंगे।”

    मेलिटोपोल में यूक्रेन का झंडा हटाया गया

    रूस के कब्जे वाले मेलिटोपोल में सोमवार को यूक्रेन का झंडा हटा दिया गया। सीएनएन ने बताया कि एक समाचार आउटलेट आरआईए मेलिटोपोल ने एक तस्वीर पोस्ट की और कहा कि सार्वजनिक निर्माण कर्मचारियों द्वारा झंडा उतार दिया गया। उल्लेखनीय है कि रूसी सैनिकों ने 26 फरवरी को मेलिटोपोल पर नियंत्रण हासिल किया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here