सावित्री देवी इन्सां का परिवार हमेशा मानवता भलाई कार्यों में रहा अग्रणी: जिम्मेवार सेवादार
मूनक/पातड़ां (मोहन सिंह/भूषण सिंगला)। Moonak News: डेरा सच्चा सौदा की अनथक सेवादार व दुर्गा सिंगला की माता सावित्री देवी इन्सां के नमित स्थानीय मलाणा रिसॉर्ट, मूनक में आयोजित हुई नामचर्चा के दौरान विभिन्न जिम्मेवारों, राजनीतिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कविराजों ने ने शब्दवाणी की तथा पूज्य गुरु जी के पावन अनमोल वचनों को श्रवण किया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सच्चे नम्र सेवादार रामकरण इन्सां ने कहा कि सावित्री देवी इन्सां का पूरा परिवार लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है और हमेशा मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी रहा है। Moonak News
माता जी ने लंबे समय तक मानवता की सेवा की और पूरे परिवार को भी डेरा सच्चा सौदा से जोड़ा। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यों संबंधी भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माँ का इस दुनिया से सदा के लिए चले जाना अत्यंत असहनीय दुख है, परंतु परमात्मा द्वारा दी गई सांसों की पूंजी पूर्ण होने पर हर किसी को जाना पड़ता है। उन्होंने माता जी के बेटे दुर्गा सिंगला इन्सां द्वारा सच कहूँ व मीडिया विंग डेरा सच्चा सौदा में की जा रही सेवा कार्यों संबंधी जानकारी देते बताया कि वह महान सेवा में जुटे हुए हैं और माता जी के छोटे बेटे जीवन कुमार इन्सां भी हमेशा मानवता भलाई के कार्यों में आगे रहते हैं जो कि विभिन्न सेवा कार्यों में अहम योगदान दे रहे हैं।
सच-कहूँ के प्रबंध संपादक डॉ. पवन इन्सां ने कहा कि माता सावित्री देवी इन्सां परमात्मा का नाम जपने वाली और निस्वार्थ सेवा करने वाली पुण्य आत्मा थीं। उन्होंने अपने पूरे परिवार को डेरा सच्चा सौदा से जोड़ा और सदैव मानवता को समर्पित रहीं। उनके परिवार द्वारा किए जा रहे सेवा कार्र्यों को भुलाया नहीं जा सकता। माता जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सभी परमात्मा का नाम जपते हुए निस्वार्थ समाज सेवा करते रहें। टोहाना टीम के जिम्मेवार प्रशोत्तम इन्सां टोहाना ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सचखंडवासी माता सावित्री देवी इन्सां और उनके पति सचखंडवासी रमेश्वर दास इन्सां ने विभिन्न शहरों में सत्संग के दौरान टोहाना टीम के साथ मिलकर बहुत सेवा की और सदैव सेवा के लिए तत्पर रहे।
उनके दोनों बेटे दुर्गा सिंगला इन्सां और जीवन कुमार इन्सां तथा पुत्री चंचल इन्सां सहित पूरा परिवार दीन-दुखियों की सहायता और निस्वार्थ सेवा में सदैव अग्रणी रहता है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सुरेन्द्र कुमार पैंद, प्रधान अग्रवाल सभा पातड़ा तथा अमरनाथ सिंगला ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार द्वारा समाज में दिए गए योगदान की सराहना की।
ये रहे उपस्थित | Moonak News
सचखंडवासी माता सावित्री देवी इन्सां के बेटे दुर्गा सिंगला इन्सां और जीवन सिंगला इन्सां ने नाम चर्चा में पहुंचे क्षेत्रवासियों, साध-संगत, रिश्तेदारों और शहरवासियों का धन्यवाद किया। परिवार ने फिजूलखर्ची से बचते हुए परमार्थ कार्य किए तथा सात जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें वितरित कीं। इस अवसर पर मीडिया विंग डेरा सच्चा सौदा के पदाधिकारी राम आसरा, भूषण सिंगला पातड़ां, सच कहूँ के सर्कुलेशन मैनेजर सुरेन्द्र पाल, सच्चे नम्र सेवादार पंजाब व हरियाणा, समूह पत्रकार भाईचारा, समूह व्यापार मंडल पातड़ां, मूनक व जाखल के सदस्य, कार बाजार एसो. पातड़ां, विभिन्न ब्लॉकों के प्रेमी सेवक, गगनदीप सिंह नेता शिरोमणी अकाली दल, नगर पंचायत मूनक के प्रतिनिधि, पारिवारिक सदस्य और बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही।















